गैंगरेप पीड़िता ने ब्लैकमेल से तंग आकर खाया जहर: खैरथल-तिजारा में दिल दहला देने वाली घटना

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में हरियाणा की 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ तीन युवकों ने 27 दिसंबर को गैंगरेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर पति और परिवार को भेजने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। इससे तंग आकर महिला ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गए। महिला की हालत गंभीर है, अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 29, 2025 • 1:27 PM  19
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
गैंगरेप पीड़िता ने ब्लैकमेल से तंग आकर खाया जहर: खैरथल-तिजारा में दिल दहला देने वाली घटना
“गैंगरेप पीड़िता ने ब्लैकमेल से तंग आकर खाया जहर: खैरथल-तिजारा में दिल दहला देने वाली घटना”
Favicon
Read more onthekhatak.com
29 Dec 2025
https://thekhatak.com/gangrape-victim-poison-suicide-attempt-blackmail-khairthal-tijara-rajasthan
Google News
Copied
गैंगरेप पीड़िता ने ब्लैकमेल से तंग आकर खाया जहर: खैरथल-तिजारा में दिल दहला देने वाली घटना

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता हरियाणा की रहने वाली है। आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो उसके पति व परिवार को भेजने तथा वायरल करने की धमकी देकर लगातार उत्पीड़न करते रहे। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी खुद उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गए। वर्तमान में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिस कारण पुलिस में अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है।

घटना की विस्तृत जानकारी पीड़िता के बयान के अनुसार, यह वारदात 27 दिसंबर 2025 को हुई। एक आरोपी ने उसे हरियाणा के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे सीधे राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर पहुंचा, जहां उसके जीजा और मामा का लड़का पहले से ही मौजूद था।सबसे पहले मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोनों साथी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप किया।आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे अश्लील वीडियो उसके पति, परिवार वालों को भेज देंगे और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।इस धमकी के कारण आरोपी लगातार महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते रहे।इस निरंतर ब्लैकमेल और प्रताड़ना से परेशान होकर रविवार (28 दिसंबर 2025) की रात पीड़िता ने जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो आरोपी उसे अस्पताल लेकर गए और वहां भर्ती करवाकर मौके से भाग निकले।

पुलिस की प्रतिक्रिया तिजारा थाने के SHO जयप्रकाश ने मीडिया को बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है। पीड़िता की गंभीर हालत के कारण शिकायत दर्ज करवाने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला दर्ज होगा, पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter