हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल

पर्यावरण के अनुकूल शादी से युवाओं को मिला नया संदेश, सादगी और सजगता से रचा गया समारोह

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 27, 2025 • 2:58 PM  15
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल
“हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
27 May 2025
https://thekhatak.com/hariyali-wedding-vlogger-uma-ram-sets-a-unique-example
Google News
Copied
हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल
हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल

शादी हो या कोई भी आयोजन — अब लोग केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ समारोह रचने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं चेन्नई की लाइफस्टाइल और कम्युनिटी व्लॉगर उमा राम, जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाकर एक नई पहल की शुरुआत की है। इस तरह उमा ने करीब 110 किलो कचरे को लैंड फिल में जाने से न केवल बचाया बल्कि इसे रीसाइकिल भी किया।

उमा ने शादी समारोह में न केवल प्लास्टिक और फिजूलखर्ची से परहेज किया, बल्कि सजावट से लेकर भोजन और आमंत्रण पत्र तक सभी कुछ ऐसा रखा जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। समारोह में न ढोल-तमाशा था, न ही आतिशबाजी — फिर भी हर मेहमान का दिल जीतने वाली शुद्ध, शांत और सुंदर व्यवस्था थी।

शादी की खास बातें

प्लास्टिक की जगह कपड़े, जूट व थैलियों का इस्तेमाल

फूल-पत्तों से की गई सजावट

रीसायकल किए गए कागज से छपे निमंत्रण

टेबल डेकोरेशन से लेकर बैग्स तक सब कुछ बायोडिग्रेडेबल

कपड़ों और जूतों को दोबारा उपयोग में लाकर दिया ‘रीयूज़’ का संदेश

शादी के तोहफों में पौधे दिए गए


आप भी बन सकते हैं ऐसे आयोजन का हिस्सा समाचार में लोगों को भी इस तरह के समारोह अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके लिए निम्न सुझाव दिए गए...

प्लास्टिक की जगह कपड़ा, जूट या बायोडिग्रेडेबल चीजों का इस्तेमाल

बांस, पत्तों, कागज आदि से बने डेकोर

री-यूज़ या रेंटेड कपड़े

डिजिटल निमंत्रण पत्र

लोकल और मौसमी खाने को प्राथमिकता

सजावट में फूल, पत्ते और स्थानीय संसाधनों का उपयोग

उमा राम का यह प्रयास सोशल मीडिया पर भी काफी सराहा जा रहा है। उन्होंने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल के ज़रिए इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं, जिससे सैकड़ों लोग प्रेरित हो रहे हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter