जयपुर में ACB का बड़ा एक्शन: बेंगलुरु पुलिस की महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। कार्रवाई में एक महिला सब-इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
ACB के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे। आरोप है कि जांच में राहत देने और कार्रवाई प्रभावित करने के बदले उन्होंने परिवादी से 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत जयपुर के होटल गणगौर में कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।