दुनिया की नई ताकत बना भारत! समुद्र से आई ऐसी खबर जिसने सबको चौंका दिया
भारत ने वैश्विक समुद्री क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नाविक (Seafarer) सप्लायर बनने का गौरव प्राप्त किया है। BIMCO-ICS Seafarer Workforce 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वैश्विक हिस्सेदारी बढ़कर 12.2% हो गई है। देश से 1.4 लाख से अधिक समुद्री अधिकारी और करीब 1.7 लाख नाविक दुनिया भर के व्यापारिक जहाजों पर कार्यरत हैं। हालांकि इस सफलता के बीच यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे जहाज AMIR1 में मौजूद 13 भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी सामने आई है।
दुनिया के समुद्री कारोबार में भारत ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। कभी सीमित संख्या में नाविक भेजने वाला भारत अब पूरी दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा समुद्री नाविक (Seafarer) सप्लायर बन चुका है। खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी हो गई है। लेकिन इस बड़ी सफलता के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।
BIMCO-ICS Seafarer Workforce 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब वैश्विक समुद्री कार्यबल का 12.2 प्रतिशत हिस्सा बन चुका है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने दुनिया में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पहले स्थान पर अभी भी फिलीपींस बना हुआ है, जिसे लंबे समय से दुनिया का सबसे बड़ा नाविक सप्लायर माना जाता है।
यह रिपोर्ट हर पांच साल में जारी की जाती है और इसे वैश्विक समुद्री उद्योग में नाविकों की मांग और आपूर्ति का सबसे भरोसेमंद आकलन माना जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर के समुद्री देश और शिपिंग कंपनियां इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेती हैं।