अंतिम संस्कार से पहले वायरल हुआ युवती का VIDEO, बोली- 'मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली'; समस्तीपुर केस में बड़ा ट्विस्ट

बिहार के समस्तीपुर में लापता युवती का अंतिम संस्कार होने से पहले उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 30, 2026 • 3:37 PM  2
भारत
NEWS CARD
Logo
अंतिम संस्कार से पहले वायरल हुआ युवती का VIDEO, बोली- 'मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली'; समस्तीपुर केस में बड़ा ट्विस्ट
“अंतिम संस्कार से पहले वायरल हुआ युवती का VIDEO, बोली- 'मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली'; समस्तीपुर केस में बड़ा ट्विस्ट”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/500638
30 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/500638
Google News
Copied
अंतिम संस्कार से पहले वायरल हुआ युवती का VIDEO, बोली- 'मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली'; समस्तीपुर केस में बड़ा ट्विस्ट

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस युवती को मृत मानकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, उसी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने से पूरे मामले में बड़ा मोड़ आ गया। वीडियो में युवती ने खुद को जिंदा बताया है और दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की गढ़सिसई पंचायत के भजनगामा गांव की रहने वाली अनीसा कुमारी 21 जून को दवाई लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने जमीन विवाद के चलते अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने 23 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान बेगूसराय जिले के गढ़पुरा क्षेत्र में तालाब के किनारे बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव की पहचान अनीसा कुमारी के रूप में की। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter