जोधपुर में ISIS से जुड़ा हैंडलर गिरफ्तार: सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश, मोबाइल डेटा से खुलेंगे कई राज
जोधपुर में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध हैंडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ रहा था। आरोपी के मोबाइल से डिलीट किया गया डेटा फॉरेंसिक टीम ने रिकवर कर लिया, जिससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों के कई अहम सुराग मिले हैं। यह गिरफ्तारी विजयवाड़ा में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर की गई।
राजस्थान के जोधपुर में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक संदिग्ध हैंडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल से कई अहम सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।
विजयवाड़ा कनेक्शन से खुला मामला
पूरा मामला उस समय सामने आया जब विजयवाड़ा पुलिस ने ISIS से जुड़े एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने जोधपुर के नई सड़क क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय जीशान का नाम लिया। इसके बाद विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और स्थानीय सदर बाजार थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।