जयपुर में बड़ा पुलिस एक्शन: 51 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार-गांजा-शराब और सट्टेबाजी का भंडाफोड़
JDA फ्लैट्स में चल रहा था खेल… पुलिस की रेड में 51 गिरफ्तार, हथियार से लेकर सट्टेबाजी तक का खुलासा!
जयपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कानोता थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में सक्रिय अवैध नेटवर्क का खुलासा किया है।
JDA फ्लैट्स में चल रहा था अवैध ठिकाना
रंजीता शर्मा (डीसीपी ईस्ट) के अनुसार, बगराना स्थित JDA फ्लैट्स में जांच के दौरान 47 लोगों को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध दस्तावेज और पुलिस को सूचना दिए वहां रह रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।
कई नामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस कार्रवाई में असरद, हैदर खान, असलम, साहिल सांसी, केसू सिंह उर्फ केशे, भारत सांसी, लक्की बिडावत, राहुल, सबाब, अंकित खटीक, मकबूल, चांद, इकराम अहमद, आनिफ खान और शैरुन खान सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।