"पिता ने कहा था- ध्यान से जाना... कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर... हाइड्रा क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, 10 साल के मासूम की मौत"

जालोर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन बच्चे हादसे का शिकार हो गए।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 23, 2026 • 11:52 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
"पिता ने कहा था- ध्यान से जाना... कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर... हाइड्रा क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, 10 साल के मासूम की मौत"
“"पिता ने कहा था- ध्यान से जाना... कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर... हाइड्रा क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, 10 साल के मासूम की मौत"”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/fe56a5
23 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/fe56a5
Google News
Copied
"पिता ने कहा था- ध्यान से जाना... कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर... हाइड्रा क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, 10 साल के मासूम की मौत"

राजस्थान के जालोर जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूध लेकर घर लौट रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अपने पिता की किराने की दुकान से दूध लेकर घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि बच्चों के पिता ने उन्हें घर जाने के लिए कहा था और खुद दुकान बंद करने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter