जयपुर में युवती से छेड़छाड़: सुनसान जगह ले जाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

जयपुर की एक सोसायटी में पड़ोसी युवक पर 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 11:39 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में युवती से छेड़छाड़: सुनसान जगह ले जाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
“जयपुर में युवती से छेड़छाड़: सुनसान जगह ले जाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/3fff4b
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/3fff4b
Google News
Copied
जयपुर में युवती से छेड़छाड़: सुनसान जगह ले जाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर युवती के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ जयपुर की एक सोसायटी में रहती है। शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे वह सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर टहल रही थी। इसी दौरान ब्लॉक-9 और ब्लॉक-10 के बीच से गुजरते समय सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि युवक ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने और मदद के लिए पुकारने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter