पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

पाली जिले में खोड़-जवाली रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 11:29 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी
“पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/8b01ad
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/8b01ad
Google News
Copied
पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

पाली जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा (28) की मौत हो गई। हादसा खोड़-जवाली रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र मीणा बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बूसी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

रानी थाना एसएचओ आनंद कुमार के अनुसार, महेंद्र मीणा पाली पुलिस लाइन में तैनात थे और बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter