जयपुर में 25 फीट ऊंची दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, सुबह सड़क किनारे मिला शव

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस के अनुसार 25 फीट ऊंची दीवार से गिरने के कारण उसकी मौत हुई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 2:25 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में 25 फीट ऊंची दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, सुबह सड़क किनारे मिला शव
“जयपुर में 25 फीट ऊंची दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, सुबह सड़क किनारे मिला शव”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/dbf11a
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/dbf11a
Google News
Copied
जयपुर में 25 फीट ऊंची दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, सुबह सड़क किनारे मिला शव

राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मानबाग चौराहा स्थित सुंदर नर्सरी के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद कुमार ठाकुर (45) निवासी वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। वह जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रहकर मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरविंद नशे का आदी था और रविवार को मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter