बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर जयपुर पहुंचे: सीतापुरा में BNI के स्पेशल सेशन में होंगे शामिल, हजारों उद्यमियों को देंगे संबोधन
जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित BNI INC 2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे। इस आयोजन में देशभर से आए हजारों उद्यमी और बिजनेस प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया और नेटवर्किंग व बिजनेस ग्रोथ पर चर्चा की।
राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित दो दिवसीय BNI INC 2026 कार्यक्रम का दूसरा दिन खास रहा। इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जयपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर आयोजकों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अनुपम खेर शाम 4 बजे आयोजित होने वाले BNI के विशेष नेटवर्किंग सेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों उद्यमी, बिजनेस प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग ले रहे हैं।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही अनुपम खेर पहुंचे, आयोजकों और BNI सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। अभिनेता की मौजूदगी को लेकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।