जयपुर में पिस्टल की नोक पर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर के मुहाना में पिस्टल की नोक पर लूट का मामला सुलझा। पुलिस ने CCTV फुटेज और रूट मैप के आधार पर दो बदमाश आकाश यादव और इमरान खान को गिरफ्तार किया। तीसरा बदमाश भूरा पंडित फरार। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 14, 2025 • 11:04 AM  3.2k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में पिस्टल की नोक पर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार
“जयपुर में पिस्टल की नोक पर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
14 Jun 2025
https://thekhatak.com/jaipur-muhana-robbery-case-solved-two-arrested
Google News
Copied
जयपुर में पिस्टल की नोक पर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर घर में घुसकर परिवादी को बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन बदमाशों की पहचान की गई, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुहाना थाना अधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो बदमाश मुंह बांधकर परिवादी के घर में घुसते और पैदल निकलते हुए नजर आए। पुलिस ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर बदमाशों के आने-जाने का रूट मैप तैयार किया और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आकाश यादव और इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरे बदमाश भूरा पंडित उर्फ अपित शर्मा, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, अभी फरार है। आकाश यादव के खिलाफ भी मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट और फायरिंग जैसे एक दर्जन मामले दर्ज हैं, और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है, और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। 

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter