“घर में दारू रखते हो तो चिप्स भी रखा करो…” — चोरी के बाद दीवार पर लिख गया ऐसा मैसेज, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे
जैसलमेर में एक ऐसा चोर पकड़ा गया, जो चोरी के बाद घर में घंटों रुककर खाने-पीने का मजा लेता था और दीवारों पर संदेश भी लिख जाता था। 18 से ज्यादा मामलों में शामिल इस आरोपी की हरकतें चौंकाने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर।
राजस्थान के जैसलमेर में एक बेहद अजीबोगरीब अंदाज में चोरी करने वाला ‘मनमौजी’ चोर एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की खासियत यह है कि वह चोरी के बाद भागने के बजाय घर में ही रुककर आराम से खाने-पीने का मजा लेता था।
यह शातिर चोर तेजाराम सुथार बताया जा रहा है, जो बबर मगरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से ही 18 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।
चोरी के बाद ‘मस्ती’ करता था आरोपी