नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, ड्रग विभाग ने चित्रकूट में गोदाम सीज कर पकड़ी ₹1.40 लाख की खेप

जयपुर के चित्रकूट में ड्रग कंट्रोल विभाग ने बिना लाइसेंस चल रहे एक गोदाम पर छापा मारकर करीब ₹1.40 लाख की दवाइयां जब्त कीं, जिनमें NDPS श्रेणी की गोलियां और संदिग्ध बिल भी शामिल हैं। टीम ने अवैध स्टॉक को सीज कर 3 दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब भिजवा दिए हैं।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 21, 2026 • 6:13 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, ड्रग विभाग ने चित्रकूट में गोदाम सीज कर पकड़ी ₹1.40 लाख की खेप
“नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, ड्रग विभाग ने चित्रकूट में गोदाम सीज कर पकड़ी ₹1.40 लाख की खेप”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/144c0a
21 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/144c0a
Google News
Copied
नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, ड्रग विभाग ने चित्रकूट में गोदाम सीज कर पकड़ी ₹1.40 लाख की खेप

राजधानी जयपुर में अवैध रूप से दवाओं का स्टॉक रखने और उनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने वैशाली नगर के पास चित्रकूट इलाके में स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 1.40 लाख रुपये की दवाइयां जब्त की हैं। मौके से नशीली दवाओं की श्रेणी (NDPS एक्ट) में आने वाली दवाइयां और कई फर्जी बिल भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार, विभाग को चित्रकूट स्थित एक गोदाम में बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर दवाओं के स्टोरेज और सप्लाई की पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार तनेजा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर राम प्रसाद कुमावत और सपना पारीक की टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter