Monday Box Office: एक फिल्म ने बदला पूरा खेल, तीन बड़ी फिल्मों पर पड़ा भारी असर!
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार कायम है। फिल्म ने पहले सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये की कमाई कर भारत में 281.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। वहीं इसका असर दूसरी फिल्मों पर भी साफ दिखा। 'धमाल 4' की कमाई घटकर 60 लाख रुपये रह गई, 'जन नायकन' ने 3.85 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि 'The Odyssey' ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कोई फिल्म स्पाइडर-मैन की रफ्तार को चुनौती दे पाती है या नहीं।
नई दिल्ली: सोमवार के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चर्चा 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की रही। फिल्म ने वीकडे होने के बावजूद 23.80 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दुनियाभर में फिल्म 932 मिलियन डॉलर (करीब 8,879 करोड़ रुपये) का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 1 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो सकती है।
मार्वल फिल्म की इस शानदार रफ्तार का असर दूसरी फिल्मों पर भी देखने को मिला। अजय देवगन की 'धमाल 4' 25वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 161.65 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 222.79 करोड़ रुपये पहुंचा है।
वहीं, थलपति विजय की 'जन नायकन' ने 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 179.45 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि 500 करोड़ के बजट के मुकाबले इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस अभी 301.35 करोड़ रुपये ही है।