पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जला व्यापारी: सीट पीछे कर लेटा था, एक दरवाजा खुला मिला

जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बाड़मेर निवासी भरत लुनिया के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 5, 2026 • 4:35 PM  32
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जला व्यापारी: सीट पीछे कर लेटा था, एक दरवाजा खुला मिला
“पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जला व्यापारी: सीट पीछे कर लेटा था, एक दरवाजा खुला मिला”
Favicon
Read more onthekhatak.com
5 Apr 2026
https://thekhatak.com/jodhpur-car-fire-businessman-burnt-alive-boranada-petrol-pump-incident
Google News
Copied
पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जला व्यापारी: सीट पीछे कर लेटा था, एक दरवाजा खुला मिला

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई, जहां पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

 रविवार सुबह करीब 11:42 बजे भांडु पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी एक मारुति 800 कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर एक व्यक्ति का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना निवासी भरत लुनिया (40) के रूप में की है, जो वर्तमान में जोधपुर के बासनी क्षेत्र में रह रहा था।

 घटना के समय मृतक कार की सीट पीछे करके आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। हैरानी की बात यह भी है कि कार का एक दरवाजा खुला हुआ मिला, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने बताया कि भरत रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

बोरानाडा थाने के कॉन्स्टेबल ललित ने बताया कि मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाया गया है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल अरविंद मीणा के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

फायर ब्रिगेड कर्मी जसराज ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter