खान सर ने देवरिया में बनवाया आलीशान घर, गृह प्रवेश में पूरे गांव को भोज

खान सर ने देवरिया के भाटपाररानी में आलीशान घर बनवाया, जहां 3 मई को गृह प्रवेश के साथ पूरे गांव को भोज दिया। जल्द ही वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव लौट सकते हैं। उनके पुराने दोस्तों को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है, और 6 जून को वह पटना में छात्रों के लिए भव्य पार्टी देंगे।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 4, 2025 • 4:04 PM  22
भारत
NEWS CARD
Logo
खान सर ने देवरिया में बनवाया आलीशान घर, गृह प्रवेश में पूरे गांव को भोज
“खान सर ने देवरिया में बनवाया आलीशान घर, गृह प्रवेश में पूरे गांव को भोज”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Jun 2025
https://thekhatak.com/khan-sir-deoria-aalishaan-ghar-grih-pravesh
Google News
Copied
खान सर ने देवरिया में बनवाया आलीशान घर, गृह प्रवेश में पूरे गांव को भोज

मशहूर शिक्षक और कोचिंग गुरु खान सर ने अपने पैतृक गांव देवरिया के भाटपाररानी में एक आलीशान घर बनवाया है। बीते 3 मई को उनके नए घर का गृह प्रवेश समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस खास मौके पर खान सर ने अपने पुराने दोस्तों, रिश्तेदारों और गांव वालों के लिए भव्य भोज का आयोजन किया, जिसमें पूरे गांव ने शिरकत की।

जल्द बेगम के साथ आएंगे गांव

सूत्रों के अनुसार, खान सर जल्द ही अपनी पत्नी एएस खान और पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भाटपाररानी लौट सकते हैं। इस खबर से उनके चाहने वालों और गांव वालों में उत्साह का माहौल है। खान सर के इस कदम को उनके गांव और जड़ों के प्रति प्रेम के रूप में देखा जा रहा है।

पुराने दोस्तों को खान सर पर गर्व

खान सर के पुराने दोस्तों ने उनके इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा, "भाटपाररानी जैसे छोटे से गांव से निकलकर खान सर ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। उनका पढ़ाने का अनोखा और रोचक अंदाज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।" दोस्तों का कहना है कि खान सर ने न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया, बल्कि अपने मेहनत और लगन से हजारों छात्रों का भविष्य भी संवारा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter