'खान सर को कुछ नहीं आता, डिग्री भी फर्जी है'... सगे चाचा ने खोल दी पोल,पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप!
पटना के खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए विवाद और फायरिंग मामले के बाद खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पटना के चर्चित कोचिंग इंस्टीट्यूट “खान ग्लोबल स्टडीज” एक बार फिर सुर्खियों में है। संस्थान में हाल ही में हुए हमले और सुरक्षा गार्डों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। अब खान सर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत लेने की तैयारी की जा रही है।
इस बीच विवाद में उनके परिवार और गांव के लोगों की भी एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित उनके पैतृक गांव में रहने वाले चाचा निसार अहमद खान ने उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और डिग्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि खान सर के पास कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता नहीं है और वे केवल अपनी बोलने की शैली के कारण पहचान बनाए हुए हैं।