राजस्थान में फर्जी फर्मों का बड़ा खेल बेनकाब! 137 फर्मों की जांच में 106 निकलीं फर्जी, करोड़ों का ITC ब्लॉक

राजस्थान में टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेश के सभी 16 जोन में बड़ा अभियान चलाया।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 11, 2026 • 5:52 PM  2
भारत
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में फर्जी फर्मों का बड़ा खेल बेनकाब! 137 फर्मों की जांच में 106 निकलीं फर्जी, करोड़ों का ITC ब्लॉक
“राजस्थान में फर्जी फर्मों का बड़ा खेल बेनकाब! 137 फर्मों की जांच में 106 निकलीं फर्जी, करोड़ों का ITC ब्लॉक”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/65adb9
11 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/65adb9
Google News
Copied
राजस्थान में फर्जी फर्मों का बड़ा खेल बेनकाब! 137 फर्मों की जांच में 106 निकलीं फर्जी, करोड़ों का ITC ब्लॉक

राजस्थान में फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC के दुरुपयोग के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने प्रदेश के सभी 16 जोन में एक साथ संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध फर्मों की जांच की।

अभियान के दौरान कुल 137 फर्मों की जांच की गई। इनमें से 106 फर्में फर्जी पाई गईं, जबकि 31 फर्में वास्तविक मिलीं। हालांकि, इन वास्तविक फर्मों में भी टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं।

विभाग अब फर्जी पंजीयन, बिना वास्तविक कारोबार के इनवॉइस जारी करने, अपात्र ITC का फायदा उठाने और उसे आगे ट्रांसफर करने जैसी गतिविधियों पर खास नजर रख रहा है।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter