दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 4 ओवर का सबसे घातक स्पेल फेंकते हुए बनाए कई रिकॉर्ड

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच की हीरो बनीं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 10:25 AM  1
खेल
NEWS CARD
Logo
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 4 ओवर का सबसे घातक स्पेल फेंकते हुए बनाए कई रिकॉर्ड
“दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 4 ओवर का सबसे घातक स्पेल फेंकते हुए बनाए कई रिकॉर्ड”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/3044e0
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/3044e0
Google News
Copied
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 4 ओवर का सबसे घातक स्पेल फेंकते हुए बनाए कई रिकॉर्ड

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 68 रन (44 गेंद) की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेज़तर्रार 34 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। मुनीबा अली ने 41 रन की पारी खेलकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पूरी पाकिस्तानी टीम 17 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई।

भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ वह महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे किफायती 5 विकेट हॉल डालने वाली भारतीय गेंदबाज़ बन गईं।

दीप्ति शर्मा इस उपलब्धि के साथ भारत की तीसरी ऐसी महिला गेंदबाज़ बन गईं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हॉल लिया है। उनसे पहले रेणुका सिंह ठाकुर और प्रियंका रॉय यह कारनामा कर चुकी हैं। दीप्ति का यह स्पेल न सिर्फ सबसे किफायती रहा, बल्कि उन्होंने इस मैच में अपने इंटरनेशनल करियर के 350 विकेट भी पूरे किए।

भारत की ओर से श्री चरणी ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 सफलता मिली।

भारत अब अपने अगले मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा, जो 17 जून को लीड्स में खेला जाएगा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter