भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीता: फील्डिंग का फैसला, गुरनूर और हर्ष का डेब्यू; 25-25 ओवर का मुकाबला
धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। मुकाबला 25-25 ओवर का कर दिया गया है।
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। लगातार बारिश के चलते टॉस में भी 4 घंटे 15 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
