बाड़मेर में महिला कांग्रेस की पहली जिला कार्यकारिणी बैठक, महंगाई और “तानाशाही फैसलों” के खिलाफ खोला मोर्चा
महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकारी नीतियों पर जमकर नाराजगी जताई गई। संगठन ने आगामी दिनों में जनजागरण और विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की।
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की पहली अहम बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने महंगाई और सरकार की नीतियों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। बैठक में जिलेभर की महिला पदाधिकारी एक मंच पर जुटीं और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
पहली बैठक में ही गरमाया माहौल
बैठक की शुरुआत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के एजेंडे से हुई, लेकिन जल्द ही चर्चा का केंद्र महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी बन गया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी को “जनविरोधी फैसला” बताया।