नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम और ब्रेजा कार जब्त

पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर दो तस्करों, सिद्धार्थ डूडी और धर्मेंद्र बिश्नोई, को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 किलो 37 ग्राम अफीम और एक ब्रेजा कार जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 25, 2025 • 6:29 PM  2.9k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम और ब्रेजा कार जब्त
“नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम और ब्रेजा कार जब्त”
Favicon
Read more onthekhatak.com
25 Aug 2025
https://thekhatak.com/major-police-action-against-drug-trafficking-two-smugglers-arrested-2-kg-opium-and-brezza-car-seized
Google News
Copied
नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम और ब्रेजा कार जब्त

हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 37 ग्राम अफीम और एक ब्रेजा कार बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने गश्त के दौरान इस ऑपरेशन को सफल बनाया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों की धरपकड़ की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 19, बालाजी चौक निवासी सिद्धार्थ डूडी (31) और फलौदी के भोजासर थाना क्षेत्र के जेसला की दीपाणियों की ढाणी निवासी धर्मेंद्र बिश्नोई (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ मामले की गहन जांच में जुटे हैं। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, बलदेव कुमार, भागीरथ लाल और जसवीर सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य हनुमानगढ़ को नशा मुक्त करना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।" स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter