जैसलमेर में छतरी विवाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी हासम खान समेत 23 गिरफ्तार

जैसलमेर के बासनपीर जूनी गांव में पुरानी छतरियों के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें मुख्य आरोपी हासम खान समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 12, 2025 • 12:53 PM  1.9k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर में छतरी विवाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी हासम खान समेत 23 गिरफ्तार
“जैसलमेर में छतरी विवाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी हासम खान समेत 23 गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Jul 2025
https://thekhatak.com/major-police-action-in-jaisalmer-umbrella-dispute-case-23-arrested-including-main-accused-hasam-khan
Google News
Copied
जैसलमेर में छतरी विवाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी हासम खान समेत 23 गिरफ्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासनपीर जूनी में पुरानी छतरियों (स्मारकों) के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर चौधरी के निर्देश पर मुख्य षड्यंत्रकर्ता हासम खान सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव और मारपीट के आरोप में की गई हैं। एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

घटना गुरुवार को हुई, जब बासनपीर जूनी गांव की आबादी की ओर से सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे एकत्रित होकर पुरानी छतरियों के निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए विधि-विरुद्ध जमाव किया और पुलिस जाप्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर पत्थरबाजी की। हमलावरों ने अधिकारियों को घेरकर पत्थरों और लाठियों से जानलेवा हमला किया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान के बाद मुख्य षड्यंत्रकर्ता हासम खान सहित 23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में पाया गया कि हासम खान ने उच्च अधिकारियों को दिग्भ्रमित कर इस घटना को अंजाम दिया। एसपी सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी आरोपी पथराव, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के दोषी हैं। उन्होंने कहा, "शांतिपूर्ण निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति के बाद अब हालात सामान्य हैं, लेकिन आरोपियों से पूछताछ का दौर जारी है। जांच के बाद और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।"

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter