पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया, दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया, जिससे उन्हें कुल 2,73,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित हुआ, लेकिन शिफ्टिंग में 3-4 महीने लग सकते हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 30, 2025 • 2:13 PM  392
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया, दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित
“पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया, दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 Aug 2025
https://thekhatak.com/former-vice-president-jagdeep-dhankhar-applies-for-rajasthan-mla-pension-allotted-government-bungalow-in-delhi
Google News
Copied
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया, दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा सचिवालय में पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए दोबारा आवेदन किया है। धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से कांग्रेस के विधायक रहे थे। उस दौरान उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिलती रही, लेकिन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने फिर से पेंशन शुरू करने के लिए आवेदन किया है।

धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमों के अनुसार, जैसे ही उनका इस्तीफा मंजूर हुआ, उसी तारीख से उनकी पूर्व विधायक की पेंशन शुरू हो जाएगी।

पेंशन की प्रक्रिया और नियम

राजस्थान विधानसभा के नियमों के मुताबिक, जैसे ही कोई पूर्व विधायक किसी सरकारी पद पर नियुक्त होता है या मंत्री बनता है, उसकी पेंशन बंद हो जाती है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय को तय प्रारूप में सूचना देनी होती है। सरकारी पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद, पूर्व विधायक को फिर से पेंशन शुरू करने के लिए आवेदन करना पड़ता है। धनखड़ ने भी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन किया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter