LPG Price Hike: “12 साल में 530 रुपये की लूट”, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- अब भाजपाई सड़क पर क्यों नहीं उतरते?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 7, 2026 • 4:05 PM  8
राजनीति
NEWS CARD
Logo
LPG Price Hike: “12 साल में 530 रुपये की लूट”, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- अब भाजपाई सड़क पर क्यों नहीं उतरते?
“LPG Price Hike: “12 साल में 530 रुपये की लूट”, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- अब भाजपाई सड़क पर क्यों नहीं उतरते?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jun 2026
https://thekhatak.com/lpg-price-hike-congress-mallikarjun-kharge-attack-modi-government-gas-cylinder-price-rise
Google News
Copied
LPG Price Hike: “12 साल में 530 रुपये की लूट”, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- अब भाजपाई सड़क पर क्यों नहीं उतरते?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद देश में एक बार फिर महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है और रसोई गैस के बढ़ते दामों को आम जनता के लिए भारी बोझ बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 89 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि महंगाई की सबसे बड़ी मार देश की आम जनता झेल रही है।

उन्होंने यूपीए सरकार के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय भाजपा नेता महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज जब खुद सरकार में हैं तो बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साध ली गई है। खरगे ने सवाल उठाया कि पिछले 12 वर्षों में घरेलू एलपीजी के दामों में करीब 530 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में अब वही नेता प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter