राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की धमाकेदार शुरुआत, सासाराम से 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे गूंजे'

राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू, लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए महागठबंधन ने बीजेपी-चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। 17 दिनों में 23 जिलों को कवर करेगी यह यात्रा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 17, 2025 • 2:15 PM  225
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की धमाकेदार शुरुआत, सासाराम से 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे गूंजे'
“राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की धमाकेदार शुरुआत, सासाराम से 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे गूंजे'”
Favicon
Read more onthekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/rahul-gandhi-s-vote-adhikar-yatra-begins-vote-chor-gaddi-chhod-slogans-echo-from-sasaram
Google News
Copied
राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की धमाकेदार शुरुआत, सासाराम से 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे गूंजे'

बिहार के सासाराम में रविवार, 17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत हुई। सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में हजारों लोग जुटे, जहां 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे बुलंद हुए। इस यात्रा का मकसद लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा करना है, जिसे राहुल गांधी और महागठबंधन के नेता मिलकर बिहार के कोने-कोने तक ले जाएंगे।

जनसभा में राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान बिहार और केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला गया।

तेजस्वी का तीखा हमला: 'वोट की चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा है'

तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपके वोट की चोरी नहीं हो रही, बल्कि डAKA डाला जा रहा है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, और तेजस्वी-राहुल की जोड़ी आपके वोट के अधिकार को खत्म नहीं होने देगी।" उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर बिहार के लोगों के वोट छीन रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा, "आज वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, कल पेंशन और राशन कार्ड से नाम हटाएंगे। लेकिन बिहार के लोग चूना नहीं लगने देंगे। यहां लोग खैनी के साथ चूना मिलाकर खा जाते हैं।" उन्होंने बिहार सरकार पर उनकी योजनाओं की नकल करने का भी आरोप लगाया। "पहले नीतीश जी फ्री बिजली के खिलाफ थे, अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रहे हैं।"

राहुल गांधी का संदेश: 'संविधान बचाने की लड़ाई'

राहुल गांधी ने जनसभा में कहा, "यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। बीजेपी-आरएसएस पूरे देश में संविधान को मिटाने पर तुले हैं। जहां भी चुनाव होते हैं, वे जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे कि महागठबंधन जीतेगा, लेकिन चार महीने बाद उसी क्षेत्र में हम हार गए। जांच करने पर पता चला कि 1 करोड़ नए वोटर जादू से पैदा हो गए। जहां नए वोटर आए, वहां बीजेपी का गठबंधन जीता।"

राहुल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमने वीडियो दिखाने को कहा, लेकिन आयोग ने मना कर दिया। यह साफ है कि लोकतंत्र खतरे में है।"

लालू प्रसाद का बयान: 'लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे'

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वोट का अधिकार हमारा हक है। हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए कई कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देंगे। हम इसे मिटने नहीं देंगे।" उनकी यह बात जनसभा में मौजूद लोगों में जोश भर गई।

मुकेश सहनी और शकील अहमद का हमला

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा, "अगर वोट का अधिकार नहीं होता, तो लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते, मैं मल्लाह का बेटा मंत्री नहीं बनता। लेकिन आज चुनाव आयोग मोदी जी की जेब में है। फिर भी बिहार में बदलाव होगा।"

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा, "बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। बिहार और केंद्र की सरकार दोनों हारेंगी। हम उन्हें शिकस्त देंगे।"

17 दिन, 23 जिले, 50 विधानसभा सीटें

'वोट अधिकार यात्रा' 17 दिनों में बिहार के 23 जिलों और 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। सासाराम के बाद राहुल गांधी औरंगाबाद जाएंगे, जहां वे किसानों से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे वे डेहरी के थाना चौक से पैदल मार्च शुरू करेंगे, जिसमें तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भव्य पंडाल

राहुल गांधी की सभा के लिए सासाराम में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया, जिसमें 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाई गईं। इस पंडाल को बनाने में 20 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, और बिना अनुमति किसी को राहुल के पास जाने की इजाजत नहीं है।

विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, "ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर कंस का नाश कृष्ण ने किया, और यहां भी कुछ कंसों का नाश निश्चित है।"

वहीं, कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "चुनाव आयोग अब जागा है, लेकिन देर से। अगर वे अपने दायित्वों का पालन करते, तो फर्जी मतदाता नहीं जुड़ते। यह यात्रा बीजेपी और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ है।"

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "यह यात्रा नहीं, पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। राहुल गांधी मृत लोगों के नाम वोटर लिस्ट में रखना चाहते हैं?"

पप्पू यादव का समर्थन

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा, "राहुल गांधी भारत की जनता की आवाज हैं। वे 10,000 किलोमीटर पैदल चले हैं। यह यात्रा संविधान की रक्षा, नफरत मिटाने, और किसानों-युवाओं के लिए है।"

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter