पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस: गूगल पर 'डेथ पॉइंट' और जहर देकर हत्या के तरीके खोजे, पुलिस के बड़े खुलासे
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है।
पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए दावे सामने आए हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी एक-दूसरे को हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और बचाव में शामिल व्यक्ति के बयान भी जांच का हिस्सा बने हुए हैं।
'लोग घबराए थे, लेकिन सिया शांत थी'
लोहगढ़ किले से केतन का शव निकालने में मदद करने वाले सुनील गायकवाड़ ने दावा किया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोग घबराए हुए थे और मदद के लिए आवाज लगा रहे थे, लेकिन सिया पूरी तरह शांत दिखाई दी। उनके अनुसार, उसने न रोने जैसी प्रतिक्रिया दी और न ही किसी तरह का पछतावा जाहिर किया। पुलिस इन बयानों की भी जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ में क्या बोली सिया?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सिया ने कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और सगाई खत्म करना चाहती थी। उसका दावा है कि केतन इसके लिए तैयार नहीं था और कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है। पुलिस इन बयानों का अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है।
कैफे में बनी थी कथित साजिश
जांच एजेंसियों के अनुसार, 17 जून को सिया और चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे। पुलिस का दावा है कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कथित योजना बनाई गई। हालांकि, इस दावे की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
दोनों आरोपी एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
पुलिस के मुताबिक, आमने-सामने पूछताछ में चेतन चौधरी ने दावा किया कि पूरी योजना सिया ने बनाई थी, जबकि सिया का कहना है कि हत्या का विचार चेतन का था। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह दोनों आरोपियों की बचाव रणनीति भी हो सकती है।
माता-पिता ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
सिया के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- सिया की मां ने कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के अनुसार सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
- पिता ने कहा कि परिवार को केतन के हेयर विग इस्तेमाल करने की जानकारी थी, लेकिन यह किसी की हत्या का कारण नहीं हो सकता।
- उन्होंने यह भी कहा कि सिया और केतन की शादी परिवार की सहमति से तय हुई थी।
जांच में मिले अहम सुराग
पुलिस जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं—
- लोहगढ़ किले के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई देने का दावा।
- सिया के कॉल रिकॉर्ड में एक नंबर पर 2,000 से अधिक कॉल मिलने की जानकारी।
- घटना से पहले दोनों आरोपियों की मुलाकात और लोकेशन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल और उसके मंगेतर केतन अग्रवाल लोहगढ़ किले घूमने गए थे। आरोप है कि वहां सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस का दावा है कि इससे पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने की कथित कोशिश की गई थी। हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि अदालत में साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
फिलहाल जांच जारी
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अदालत में आरोप सिद्ध होने तक सभी आरोपियों को कानूनन निर्दोष माना जाएगा।
केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले गूगल पर कई संदिग्ध सर्च किए थे।
जांच में पता चला है कि दोनों ने लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट, वहां तक पहुंचने का रास्ता, गहरी खाइयों की जानकारी और "जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो" जैसे विषयों पर इंटरनेट पर जानकारी जुटाई थी। इतना ही नहीं, पुलिस पूछताछ के दौरान क्या जवाब देने हैं और कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने चाहिए, इसकी भी ऑनलाइन जानकारी खोजी गई थी।
मोबाइल छोड़कर गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन चेतन चौधरी ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियां अब डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।
amp_stories Web Stories
क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया
रविवार को पुलिस सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ किले पहुंची, जहां हत्या की पूरी घटना को दोबारा रीक्रिएट किया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात किस तरह अंजाम दी गई थी।
परिजनों से भी पूछताछ
पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले उसके भाई साहिल से भी लंबी पूछताछ की गई थी। जांच के दौरान चेतन की बाइक, हुडी, हेडफोन और अन्य सामान जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
हत्या से पहले की थी पूरी प्लानिंग
पुलिस जांच के अनुसार, सिया और चेतन लंबे समय से संपर्क में थे। कॉल रिकॉर्ड में सामने आया कि जनवरी से लेकर घटना वाले दिन तक दोनों के बीच हजारों बार बातचीत हुई। पुलिस का दावा है कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और इसके लिए पहले से कई चरणों में तैयारी की गई थी।
परिवार ने फांसी की सजा की मांग की
केतन अग्रवाल के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च के दौरान केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे की बिना किसी गलती के हत्या की गई और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं, केतन की मां ने भी आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की है।
फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं दोनों आरोपी
सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि मामले का दूसरा आरोपी और सिया गोयल का कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के पलासनी गांव का मूल निवासी है। हालांकि उसका परिवार कई वर्षों से पुणे में रहकर किराना और ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करता है।
जोधपुर का रहने वाला है आरोपी चेतन
जांच के मुताबिक चेतन का पैतृक घर जोधपुर के पलासनी गांव में है। उसके पिता पुणे में व्यापार करते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य वहीं रहते हैं, जबकि पैतृक घर की देखभाल उसके ताऊ करते हैं।
कॉलेज में हुई थी सिया और चेतन की दोस्ती
बताया जा रहा है कि चेतन और सिया एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। सिया अपने पिता के प्रॉपर्टी ऑफिस आती-जाती थी, जो चेतन के परिवार की दुकान के सामने स्थित है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
हत्या से पहले जोधपुर घूमने आए थे दोनों
स्थानीय लोगों और चेतन के दोस्तों के अनुसार, दिसंबर 2025 में चेतन और सिया जोधपुर आए थे। दोनों ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और एक लग्जरी होटल में भी ठहरे। बताया जाता है कि उन्होंने मेहरानगढ़ किले का भी दौरा किया था।
उदयपुर में देखा था डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल
सूत्रों के मुताबिक, हत्या से करीब एक महीने पहले दोनों उदयपुर भी गए थे। जांच में सामने आया है कि सिया ने चेतन को वही लग्जरी होटल दिखाया था, जहां उसकी और केतन अग्रवाल की डेस्टिनेशन वेडिंग प्रस्तावित थी।
परिवार सदमे में, ताऊ बोले- दोषी है तो सजा मिले
चेतन के ताऊ गुणेशराम ने कहा कि परिवार को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया से मिली। उनका कहना है कि यदि चेतन दोषी पाया जाता है तो कानून के अनुसार उसे सजा मिलनी चाहिए।
पड़ोसियों को नहीं था विश्वास
गांव के लोगों का कहना है कि चेतन शांत स्वभाव का युवक था और किसी ने नहीं सोचा था कि उसका नाम ऐसे गंभीर मामले में सामने आएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला जांच और अदालत के आधार पर होना चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में पुलिस जांच में हत्या की आशंका सामने आई। पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
पुलिस जुटा रही सबूत
जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों के यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश का आरोप एक-दूसरे पर लगा दिया। दोनों अपने-अपने बयान में खुद को कम दोषी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में हत्या की साजिश रचने में सिया गोयल की अहम भूमिका सामने आई है।
पूछताछ में क्या बोले दोनों आरोपी?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिया गोयल ने पूछताछ में दावा किया कि उसने पहले ही केतन अग्रवाल से शादी करने से इनकार कर दिया था। उसके मुताबिक, केतन सगाई तोड़ने के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
वहीं चेतन चौधरी ने पुलिस को बताया कि हत्या का पूरा दबाव सिया ने बनाया था और उसी के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक जुटाए गए सबूत और जांच के आधार पर हत्या की साजिश रचने में सिया गोयल की भूमिका प्रमुख दिखाई दे रही है।
सिया ने केतन पर लगाए ये आरोप
पूछताछ के दौरान सिया ने दावा किया कि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी और यह बात उसने पहले ही केतन को बता दी थी। उसके अनुसार, उसने साफ कहा था कि वह यह शादी नहीं करना चाहती और वहां से भाग जाना चाहती है।
सिया का आरोप है कि केतन ने जवाब दिया था कि शादी किसी भी कीमत पर नहीं टूटेगी और उसका परिवार इतना प्रभावशाली है कि वह भागने पर भी उसे ढूंढ़ निकालेगा। पुलिस फिलहाल इन दावों की भी जांच कर रही है।
पहले हादसा माना गया था मामला
25 वर्षीय केतन अग्रवाल एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक थे। उनकी मौत पुणे के मावल तालुका स्थित लोहागढ़ किले की खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला मानते हुए सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
31 मई से शुरू हुई थी कथित साजिश
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के अनुसार, 31 मई को सिया गोयल केतन के साथ लोहागढ़ किले गई थी। जांच में सामने आया कि उसी दौरान उसने विंचू काटा (Vinchu Kata) के पास वह स्थान चिन्हित किया, जहां कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई गई।
पुलिस के मुताबिक 4 जून को भी सिया ने केतन को किले पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मां के विरोध के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी।
14 जून को पहली कोशिश, 18 जून को हत्या का आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि 14 जून को सिया ने कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया। इसके बाद सिया ने उसे यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह उसे सांप से बचाने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस का आरोप है कि 18 जून को सिया गोयल एक बार फिर केतन को लोहागढ़ किले लेकर पहुंची, जहां पहले से मौजूद चेतन चौधरी के साथ मिलकर दोनों ने उसे करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, केतन के पिता बोले- सिया के हावभाव देखकर उसी दिन हो गया था शक
केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया है कि घटना वाले दिन ही परिवार को सिया गोयल पर शक हो गया था। उनका कहना है कि जब महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि केतन अभी जिंदा है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, तभी सिया के चेहरे के भाव बदल गए। इसके बाद उसने परिवार के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
मौके पर पहुंचा परिवार, सिया का व्यवहार लगा संदिग्ध
विशाल अग्रवाल के अनुसार, 18 जून को सिया की मां का फोन आया कि केतन लोहगढ़ किले से गिर गया है। परिवार मौके पर पहुंचा तो केतन को खाई से बाहर निकाला जा चुका था। पहचान के बाद जब परिवार ने सिया से पूछा कि हादसा कैसे हुआ, वह लगातार चुप रही। अगले दिन भी जब उससे सवाल किए गए तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे परिवार का शक और गहरा गया।
CCTV और कॉल रिकॉर्ड बने सबसे बड़े सुराग
परिवार ने घटना के बाद आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और पुलिस को अपने संदेह की जानकारी दी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन एक युवक हुडी पहनकर केतन और सिया के आसपास घूमता दिखाई दिया। बाद में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई।
जांच में यह भी सामने आया कि सिया ने जनवरी से लेकर घटना वाले दिन तक चेतन चौधरी से 2004 बार फोन पर बात की थी। दोनों के बीच करीब 338 घंटे की बातचीत दर्ज हुई। पुलिस का दावा है कि हत्या से पहले दोनों ने मोबाइल से चैट हिस्ट्री और रीसायकल बिन भी डिलीट कर दिया था। अब मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
कैफे में बनी थी हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, 17 जून को सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां लोहगढ़ किले पर केतन की हत्या की साजिश रची गई। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले 14 जून को भी केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया था।
पुलिस का दावा- कई दिनों से बना रही थी प्लान
पुलिस का कहना है कि 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान सिया के मन में पहली बार केतन को धक्का देकर मारने का विचार आया। इसके बाद कई बार योजना बनाई गई और आखिरकार 18 जून को कथित तौर पर प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया।
परिवार और सरकार दोनों सख्त कार्रवाई के पक्ष में
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, सिया के माता-पिता ने भी कहा है कि यदि उनकी बेटी जांच में दोषी पाई जाती है तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
लाइव अपडेट: रेस्क्यू करने वाले ने बताया घटनास्थल का मंजर
केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब उस व्यक्ति का बयान सामने आया है, जिसने खाई से शव को बाहर निकाला था। रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने बताया कि जब केतन का शव बाहर निकाला गया, तब उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। उन्होंने दावा किया कि खोपड़ी बुरी तरह कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट के निशान थे।
सुनील के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग लगातार रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आरोपी सिया गोयल पूरी तरह शांत खड़ी थी। उसका व्यवहार मौके पर मौजूद लोगों को भी असामान्य लगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला। दोपहर 12:30 बजे तक शव को खाई से बाहर निकाला गया और करीब 1:30 बजे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ, माता-पिता भी पुलिस के सामने पेश
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुणे पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने स्वीकार किया कि वह चेतन चौधरी को जानता है और दोनों की पहचान क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।
अब पुलिस ने सिया के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयानों का मिलान अब तक मिले डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों से किया जा रहा है।
परिवार के शक को मजबूत कर रहे हैं नए खुलासे
इससे पहले केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया था कि घटना वाले दिन ही उन्हें सिया के व्यवहार पर शक हो गया था। उनका कहना है कि महिला पुलिसकर्मी द्वारा केतन को अस्पताल ले जाने की बात कहने के बाद सिया के चेहरे के भाव अचानक बदल गए थे। इसके बाद उसने परिवार के किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
परिवार का आरोप है कि सिया का व्यवहार, CCTV फुटेज और बाद में सामने आए कॉल रिकॉर्ड इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मामला हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकता है।
डिजिटल सबूतों की जांच तेज
पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने घटना से पहले और बाद में मोबाइल की चैट हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि डिलीट डेटा रिकवर किया जा सके।
जांच में यह भी सामने आया है कि जनवरी से लेकर घटना वाले दिन तक सिया और चेतन के बीच 2004 कॉल्स हुई थीं। पुलिस अब इन कॉल रिकॉर्ड, चैट और लोकेशन डेटा के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
जांच जारी, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल डेटा और पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह मामला लगातार नए खुलासों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।
रेस्क्यू करने वाले ने बताया घटनास्थल का मंजर
केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब उस व्यक्ति का बयान सामने आया है, जिसने खाई से शव को बाहर निकाला था। रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने बताया कि जब केतन का शव बाहर निकाला गया, तब उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। उन्होंने दावा किया कि खोपड़ी बुरी तरह कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट के निशान थे।
सुनील के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग लगातार रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आरोपी सिया गोयल पूरी तरह शांत खड़ी थी। उसका व्यवहार मौके पर मौजूद लोगों को भी असामान्य लगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला। दोपहर 12:30 बजे तक शव को खाई से बाहर निकाला गया और करीब 1:30 बजे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया है कि "केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं, खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई चोट थीं। लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी। अन्य लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे।"… pic.twitter.com/kNu5mUfMwa — The Black Paper (@TheBlackPaper30) June 27, 2026
सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ, माता-पिता भी पुलिस के सामने पेश
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुणे पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने स्वीकार किया कि वह चेतन चौधरी को जानता है और दोनों की पहचान क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।
अब पुलिस ने सिया के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयानों का मिलान अब तक मिले डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों से किया जा रहा है।
परिवार के शक को मजबूत कर रहे हैं नए खुलासे
इससे पहले केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया था कि घटना वाले दिन ही उन्हें सिया के व्यवहार पर शक हो गया था। उनका कहना है कि महिला पुलिसकर्मी द्वारा केतन को अस्पताल ले जाने की बात कहने के बाद सिया के चेहरे के भाव अचानक बदल गए थे। इसके बाद उसने परिवार के किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
परिवार का आरोप है कि सिया का व्यवहार, CCTV फुटेज और बाद में सामने आए कॉल रिकॉर्ड इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मामला हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकता है।
डिजिटल सबूतों की जांच तेज
पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने घटना से पहले और बाद में मोबाइल की चैट हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि डिलीट डेटा रिकवर किया जा सके।
जांच में यह भी सामने आया है कि जनवरी से लेकर घटना वाले दिन तक सिया और चेतन के बीच 2004 कॉल्स हुई थीं। पुलिस अब इन कॉल रिकॉर्ड, चैट और लोकेशन डेटा के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
जांच जारी, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल डेटा और पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह मामला लगातार नए खुलासों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।
पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले और बाद में अपने मोबाइल से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स की चैट हिस्ट्री पूरी तरह डिलीट कर दी थी। पुलिस अब फॉरेंसिक जांच के जरिए डिलीट डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
4400 से ज्यादा कॉल्स ने बढ़ाया शक
जांच एजेंसियों को मिले कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के अनुसार, केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन के बीच 4400 से अधिक बार फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस का मानना है कि दोनों लगातार संपर्क में रहकर पूरी साजिश की योजना बना रहे थे। अब इन कॉल्स की टाइमलाइन और लोकेशन डेटा का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
बाली ट्रिप रोकने के लिए छिपाया था केतन का पासपोर्ट
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि केतन और सिया की शादी से पहले परिवार ने इंडोनेशिया के बाली में प्री-वेडिंग फोटोशूट और ट्रिप की योजना बनाई थी। जांच के मुताबिक, सिया इस शादी को टालना चाहती थी। इसी वजह से उसने कथित तौर पर केतन का पासपोर्ट छिपा दिया, जिससे बाली यात्रा रद्द हो गई।
पुलिस का मानना है कि यह कदम भी साजिश का हिस्सा था, ताकि शादी की तैयारियों में बाधा डाली जा सके और आगे की योजना के लिए समय मिल सके।
अक्टूबर 2025 से रिलेशनशिप, कई दिनों से रची जा रही थी साजिश
पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी अक्टूबर 2025 से रिश्ते में थे। हालांकि परिवार के दबाव में सिया की सगाई केतन अग्रवाल से कर दी गई। जांच में दावा किया गया है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस के मुताबिक, 14 जून को लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देकर मारने की पहली कोशिश की गई थी, लेकिन वह झाड़ियों का सहारा मिलने से बच गया। इसके चार दिन बाद 18 जून को कथित तौर पर दूसरी कोशिश में उसे पश्चिमी चट्टान से नीचे धक्का दे दिया गया।
नवंबर में होनी थी शाही शादी
25 वर्षीय केतन अग्रवाल पुणे के कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। उनकी और सिया की शादी नवंबर 2026 में उदयपुर के एक लग्जरी पैलेस में तय थी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड फ्लाइट्स तक बुक की जा चुकी थीं।
29 जून तक पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी
शुरुआत में इस घटना को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने 23 जून को सिया गोयल और चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी फिलहाल 29 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और पूछताछ से इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े कई और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
Tags:
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।