फ्लाइट में एक गलती ने बदल दी महिला की जिंदगी, अब एयरलाइन को देना होगा ₹1.63 करोड़
नेपाल की उपभोक्ता अदालत ने कतर एयरवेज को एक महिला यात्री को ₹1.63 करोड़ मुआवजा देने का आदेश दिया है।
नेपाल में एक एयरलाइन लापरवाही का मामला चर्चा का विषय बन गया है, जहां फ्लाइट के दौरान गर्म कॉफी गिरने से घायल हुई महिला यात्री को अदालत ने करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाया है। नेपाल की उपभोक्ता अदालत ने कतर एयरवेज को ललितपुर निवासी प्रीति थापा को करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
यह घटना साल 2023 की है, जब प्रीति थापा अमेरिका के बोस्टन शहर से दोहा होते हुए काठमांडू लौट रही थीं। यात्रा के दौरान फ्लाइट में एक केबिन क्रू सदस्य से गलती से गर्म कॉफी उनके शरीर पर गिर गई। कॉफी अत्यधिक गर्म होने के कारण उन्हें गंभीर जलन हुई और पूरी उड़ान के दौरान उन्हें तेज दर्द सहना पड़ा।
दोहा एयरपोर्ट पर हुई मेडिकल जांच
फ्लाइट दोहा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रीति की मेडिकल जांच कराई गई। डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि उन्हें “सेकेंड डिग्री बर्न” हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, गर्म कॉफी के कारण उनकी त्वचा गंभीर रूप से झुलस गई थी।