RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला कर की आत्महत्या :पत्नी के अफेयर से आहत कॉन्स्टेबल ने उठाया कदम

RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने पत्नी के कथित अफेयर से आहत होकर पत्नी और बेटे पर तलवार से हमला किया, फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 19, 2025 • 10:53 AM  1.2k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला कर की आत्महत्या :पत्नी के अफेयर से आहत कॉन्स्टेबल ने उठाया कदम
“RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला कर की आत्महत्या :पत्नी के अफेयर से आहत कॉन्स्टेबल ने उठाया कदम”
Favicon
Read more onthekhatak.com
19 Aug 2025
https://thekhatak.com/rac-constable-attacks-wife-son-with-sword-commits-suicide-wife-affair-hurt-constable-takes-action
Google News
Copied
RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला कर की आत्महत्या :पत्नी के अफेयर से आहत कॉन्स्टेबल ने उठाया कदम

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल (35) ने अपनी पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से हमला करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पहले राजकुमार ने एक वीडियो बनाकर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाला, जिसमें उसने पत्नी के कथित अफेयर और तलाक के दबाव की बात कही। यह घटना झुंझुनूं के कोतवाली थाना क्षेत्र की किसान कॉलोनी में सोमवार तड़के 4:30 बजे हुई।

राजकुमार कांटीवाल, जो बीकानेर में RAC की तीसरी बटालियन में कॉन्स्टेबल थे, वर्तमान में श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में तैनात थे। वह 16 अगस्त को छुट्टी लेकर अपने गांव इंडाली से झुंझुनूं आए थे। उनकी पत्नी (30) और 6 साल का बेटा किसान कॉलोनी के रविंद्र स्कूल के पास एक किराए के फ्लैट में रहते थे। राजकुमार की शादी को 7 साल हो चुके थे, लेकिन पिछले 5 साल से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

सोमवार तड़के पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने तलवार से अपनी पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में पत्नी की दो अंगुलियां कट गईं, जबकि बेटे की गर्दन पर गहरा घाव लगा। दोनों की हालत गंभीर है। पत्नी को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जबकि बेटा झुंझुनूं के BDK हॉस्पिटल में भर्ती है।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, बताई आपबीती

हमले के बाद राजकुमार कार लेकर 30 किलोमीटर दूर चिड़ावा अनाज मंडी के पास ओजटू अंडरपास पहुंचा। वहां उसने अपनी कार खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर जाकर एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को सुबह 7:43 बजे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाला। वीडियो में राजकुमार ने बताया, "मेरी पत्नी का पिछले एक साल से हरियाणा के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वह उसी के बच्चे की मां बनने वाली है और मुझ पर तलाक का दबाव डाल रही थी। उसने धमकी दी कि अगर मैंने तलाक नहीं दिया, तो वह मुझे मरवा देगी।"

राजकुमार ने यह भी दावा किया कि उसका बेटा पहले ही उसे पत्नी के प्रेमी के घर आने की बात बता चुका था। वीडियो में उसने हरियाणा के युवक का जिक्र करते हुए कहा कि वह बार-बार किराए का कमरा बदलता रहता है और उसका फोन नंबर अजय नेहरा नाम के व्यक्ति के नाम पर है। वीडियो डालने के बाद राजकुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव सुबह 7:45 बजे बगड़ इलाके के रतन शहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला।

पड़ोसियों ने सुनाई कहानी

तड़के 4:30 बजे जब फ्लैट से चीख-पुकार की आवाजें आईं, तो पड़ोसी जाग गए। हिम्मत जुटाकर जब वे राजकुमार के घर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा था। बेडशीट, फर्श और दीवारों पर खून के छींटे थे। बेड के पास खून से सनी तलवार पड़ी थी, और पत्नी और बेटा लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, FIR दर्ज

कोतवाली थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सीताराम ओला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, और खून से सनी तलवार को कब्जे में लिया गया। एक पड़ोसी ने बताया कि राजकुमार दो दिन पहले अपने गांव से तलवार लेकर आया था और उसे घर में छिपाकर रखा था। पुलिस को यह वारदात सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रही है।

राजकुमार के भतीजे अजय ने चिड़ावा थाने में FIR दर्ज कराई है। अजय ने मांग की है कि पत्नी और हरियाणा के युवक के कथित संबंधों की गहन जांच की जाए। चिड़ावा थानाधिकारी आसाराम ने कहा, "हमें शिकायत और वीडियो मिला है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।"

तलाक की सुनवाई से पहले टूटा परिवार

20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में राजकुमार और उसकी पत्नी के तलाक की सुनवाई होनी थी। लेकिन उससे पहले ही यह खौफनाक वारदात हो गई। पत्नी सरकारी नौकरी में है, और परिवार के बीच कई सालों से तनाव चल रहा था। इस घटना ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि समाज में रिश्तों की नाजुक डोर पर भी सवाल उठाए हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter