झुंझुनूं में लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा ने की किडनैपिंग की कोशिश: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में लव मैरिज करने से नाराज एक युवती के भाई और जीजा ने 10-12 साथियों के साथ उसके ससुराल पर हमला किया। पिस्टल तानकर ससुर को धमकाया, घर में तोड़फोड़ की और युवती को बाल पकड़कर थार गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश की। पड़ोसियों के विरोध पर आरोपी भाग निकले। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 24, 2025 • 11:10 AM  10
क्राइम
NEWS CARD
Logo
झुंझुनूं में लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा ने की किडनैपिंग की कोशिश: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
“झुंझुनूं में लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा ने की किडनैपिंग की कोशिश: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Dec 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-love-marriage-kidnapping-attempt-brother-jija-cctv-jhunjhunu
Google News
Copied
झुंझुनूं में लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा ने की किडनैपिंग की कोशिश: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र स्थित देवरोड गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लव मैरिज करने से नाराज एक युवती के भाई और जीजा ने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उसके ससुराल में घुसकर तोड़फोड़ की, मारपीट की और युवती को जबरन किडनैप करने की कोशिश की। आरोपियों ने पिस्टल, लाठी और डंडों से लैस होकर हमला किया। ससुर को कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी गई, जबकि युवती को बाल पकड़कर घसीटा गया और थार गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पड़ोसियों के शोर मचाने और लाठियां लेकर आने पर आरोपी भाग निकले। यह वारदात सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter