झालावाड़ PHED अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान के झालावाड़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 9 जनवरी 2026 को ठेकेदार के बकाया बिल पास करने के बदले रिश्वत में 84 हजार रुपये का एप्पल आईफोन XR लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पहले भी आरोपी ने ठेकेदार से 25 हजार रुपये नकद लिए थे और महंगे आईफोन 16 प्रो की मांग की थी। शिकायत पर सत्यापन के बाद ट्रैप लगाया गया। जांच और पूछताछ जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 9, 2026 • 3:03 PM  279
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
झालावाड़ PHED अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
“झालावाड़ PHED अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 Jan 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-phed-engineer-arrested-acb-iphone-bribe-jhalawar
Google News
Copied
झालावाड़ PHED अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सर्कल झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को ठेकेदार के बकाया बिल पास करने और आगे परेशान न करने के बदले में लगभग 84 हजार रुपये कीमत का एप्पल आईफोन XR मोबाइल फोन लेते पकड़ा गया। यह कार्रवाई 9 जनवरी 2026 को की गई।

ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ चौकी को 5 जनवरी 2026 को ठेकेदार रामचंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। रामचंद्र झालावाड़ खंड में PHED के तहत हैंडपंप की मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज सुधार और लैंड कनेक्शन जैसे कार्य करता है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोयल ने पहले ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 25 हजार रुपये नकद रिश्वत ले ली थी।

इसके अलावा, अगस्त महीने से ही विष्णुचंद गोयल ठेकेदार से एक महंगा आईफोन मोबाइल की मांग कर रहा था। ठेकेदार के अनुसार, गोयल ने उसके बकाया बिलों को पास करने, फर्जी लेबर बिल जमा करने का आरोप लगाकर ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देने और आगे परेशान न करने के एवज में आईफोन 16 प्रो या आईफोन 17 प्रो मॉडल की मांग की थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.30 लाख से 1.50 लाख रुपये तक थी।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter