आसाराम को झटका: अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी वापस ली, फिलहाल जेल में ही रहेगा
रेप के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए दायर अपनी अर्जी वापस ले ली है।
रेप के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को बड़ा झटका लगा है। आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए दायर अपनी अर्जी वापस ले ली है। ऐसे में उसकी अंतरिम राहत को आगे बढ़ाने की मांग फिलहाल समाप्त हो गई है।
आसाराम को सूरत की एक युवती से दुष्कर्म के मामले में गांधीनगर सेशंस कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं राजस्थान के चर्चित नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में भी वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा है।
15 जून तक बढ़ाई गई थी अंतरिम जमानत
गुजरात हाईकोर्ट ने पहले आसाराम की अंतरिम जमानत को 15 जून 2026 तक बढ़ाया था। इसके बाद आसाराम ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत अवधि आगे बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि अब उसने अपनी यह याचिका वापस ले ली है।