SMS अस्पताल से फरार होकर होटल में की अय्याशी: जयपुर सेंट्रल जेल के 4 बंदियों और 5 पुलिसकर्मियों समेत 13 गिरफ्तार
जेल प्रशासन, पुलिसकर्मी और डॉक्टरों की मिलीभगत से बंदियों ने रची साजिश; महिला मित्रों से मुलाकात के लिए होटल में बनाया प्लान, लोकेशन ट्रेस कर पकड़े गए सभी आरोपी..
जयपुर,
जयपुर सेंट्रल जेल से बंदियों को इलाज के बहाने बाहर निकालने और फिर होटल में अय्याशी कराने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चार कैदियों ने डॉक्टर, पुलिसकर्मियों और अपने परिजनों की मदद से जेल में ही अय्याशी की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया।
जेल में STD फोन सुविधा का दुरुपयोग कर रफीक, भंवर, अंकित और करण नाम के चार कैदियों ने पहले से होटल बुक करवाए और महिला मित्रों को वहीं बुला लिया। शनिवार को इन कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर SMS अस्पताल रेफर होने की चाल चली, जिसमें जेल के डॉक्टर कैलाश की अहम भूमिका रही। जेल अधीक्षक को सूचना देने के बाद पुलिस लाइन से आए गार्ड्स इन कैदियों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
लेकिन पर्ची कटवाने के बहाने एक कैदी जोगेंद्र को वापस जेल भेजा गया, जबकि बाकी चार कैदी दो सिपाहियों की मदद से सिंधी कैंप और एयरपोर्ट इलाके के होटलों में पहुंच गए।