कोटा में राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, राजीव गांधी प्रतिमा पर चिपकाया शिकायत पत्र

कोटा में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 2:30 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कोटा में राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, राजीव गांधी प्रतिमा पर चिपकाया शिकायत पत्र
“कोटा में राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, राजीव गांधी प्रतिमा पर चिपकाया शिकायत पत्र”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9df5ea
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9df5ea
Google News
Copied
कोटा में राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, राजीव गांधी प्रतिमा पर चिपकाया शिकायत पत्र

कोटा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 17 जून के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी और कुछ छात्र संगठनों ने इस कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम से ठीक पहले इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम छात्रों की पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं।

इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में कोटा के राजीव गांधी नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने हाथों में आईने लेकर प्रदर्शन किया और प्रतिमा को आईना दिखाया। साथ ही एक शिकायत पत्र भी प्रतिमा के आधार स्थल पर चिपकाया गया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, तब राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों के हित में कोई आवाज नहीं उठाई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter