सम्मान के बाद एक्शन मोड में डिस्कॉम टीम, फतेहगढ़ AEN महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सितोड़ाई में अवैध ट्रांसफार्मर जब्त
बिजली चोरों में मचा हड़कंप; स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में सम्मानित हुए थे सहायक अभियंता, फील्ड में लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में विद्युत चोरी और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ डिस्कॉम ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त को जोधपुर में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए फतेहगढ़ सहायक अभियंता (AEN) महेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सितोड़ाई क्षेत्र से एक अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किया है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही टीम ने मारा छापा
जानकारी के अनुसार, सितोड़ाई क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी करने की पुख्ता सूचना विभाग को मिली थी। फतेहगढ़ AEN महेंद्र कुमार के निर्देशन में देविकोट कनिष्ठ अभियंता (JEN) महेंद्र कुमार और तकनीकी टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। टीम ने बिना अनुमति और अवैध तरीके से संचालित हो रहे ट्रांसफार्मर को मौके पर ही जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।