जयपुर में सवा करोड़ का इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, डीजल सिस्टम पर बड़ा सवाल; क्या यही है भविष्य की ट्रांसपोर्ट क्रांति?

जयपुर के JECC एक्सपो में 55 टन क्षमता वाला हाईटेक इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया गया है। करीब 1.20 करोड़ कीमत वाला यह ट्रक 200 किमी की रेंज और 50% तक कम ऑपरेटिंग कॉस्ट का दावा करता है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 7, 2026 • 11:57 AM  8
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में सवा करोड़ का इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, डीजल सिस्टम पर बड़ा सवाल; क्या यही है भविष्य की ट्रांसपोर्ट क्रांति?
“जयपुर में सवा करोड़ का इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, डीजल सिस्टम पर बड़ा सवाल; क्या यही है भविष्य की ट्रांसपोर्ट क्रांति?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jun 2026
https://thekhatak.com/jaipur-electric-truck-ekamobility-55-ton-launch-diesel-alternative-ev-truck
Google News
Copied
जयपुर में सवा करोड़ का इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, डीजल सिस्टम पर बड़ा सवाल; क्या यही है भविष्य की ट्रांसपोर्ट क्रांति?

जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित ट्रक, ट्रेलर एंड टायर एक्सपो में एक ऐसा भारी-भरकम इलेक्ट्रिक ट्रक पेश किया गया है, जिसने पूरे ऑटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पुणे की कंपनी एका मोबिलिटी ने अपना 55 टन क्षमता वाला हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया है, जिसे डीजल ट्रकों का मजबूत विकल्प बताया जा रहा है।

करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए (GST अतिरिक्त) की शुरुआती कीमत वाला यह ट्रक न सिर्फ तकनीकी रूप से एडवांस है, बल्कि इसे लॉजिस्टिक्स सेक्टर में ईंधन खर्च और प्रदूषण दोनों को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

200 किलोमीटर की रेंज, 55 टन का दम

कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक ट्रक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक चल सकता है। इसे 55 टन ग्रॉस कंबाइंड वेट (GCW) के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिससे यह भारी माल ढुलाई के लिए उपयुक्त बनता है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter