जयपुर थप्पड़कांड: अभिजीत दीपके पर हमला करने वाले युवकों ने पुलिस कस्टडी में दिए बयान, राष्ट्रवाद का हवाला देते हुए लगाए गंभीर आरोप
जयपुर थप्पड़कांड मामले में गिरफ्तार युवकों ने पुलिस कस्टडी में बयान देते हुए खुद को राष्ट्रवादी बताया और गंभीर आरोप लगाए।
जयपुर में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों ने पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया से बातचीत में कई गंभीर बयान दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन पंडित, राकेश गुर्जर समेत 3-4 युवकों को हिरासत में लिया है।
कस्टडी में मौजूद अर्जुन पंडित ने दावा किया कि वे किसी पूर्व योजना के तहत नहीं आए थे, बल्कि केवल एक प्रदर्शन देखने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के कुछ लोग समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की बातें कर रहे थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अर्जुन पंडित ने कहा कि उन्होंने अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के दौरान लोगों के कंधों पर देख कर अचानक थप्पड़ मार दिया। उसने अपने बयान में खुद को राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक बताया और कहा कि “देश को बंटने नहीं देंगे”। इस दौरान उसने अभिजीत दीपके के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।