पर्यटकों की जिप्सी तक पहुंचा लेपर्ड ‘बहादुर’, 12 सेकेंड में डॉग का किया शिकार... रोमांचक मंजर CCTV में नहीं, कैमरे में कैद

जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी में लेपर्ड ‘बहादुर’ ने पर्यटकों की जिप्सी के पास बैठे एक डॉग पर अचानक हमला कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2026 • 3:29 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पर्यटकों की जिप्सी तक पहुंचा लेपर्ड ‘बहादुर’, 12 सेकेंड में डॉग का किया शिकार... रोमांचक मंजर CCTV में नहीं, कैमरे में कैद
“पर्यटकों की जिप्सी तक पहुंचा लेपर्ड ‘बहादुर’, 12 सेकेंड में डॉग का किया शिकार... रोमांचक मंजर CCTV में नहीं, कैमरे में कैद”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/22c5b8
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/22c5b8
Google News
Copied
पर्यटकों की जिप्सी तक पहुंचा लेपर्ड ‘बहादुर’, 12 सेकेंड में डॉग का किया शिकार... रोमांचक मंजर CCTV में नहीं, कैमरे में कैद

जयपुर के प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड सफारी में बुधवार को पर्यटकों ने जंगल का एक बेहद रोमांचक और दुर्लभ नजारा देखा। सफारी के चर्चित लेपर्ड ‘बहादुर’ ने वॉच टावर के पास बने वाटर पॉइंट पर पानी पीने के बाद अचानक पर्यटकों की जिप्सियों की ओर दौड़ लगा दी। कुछ क्षणों के लिए जिप्सियों में सवार 10 से अधिक पर्यटक घबरा गए, लेकिन लेपर्ड का निशाना पर्यटक नहीं, बल्कि एक जिप्सी के नीचे बैठा कुत्ता था।

महज 12 सेकेंड के भीतर बहादुर ने डॉग को गर्दन से दबोच लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसका शिकार कर लिया। पूरी घटना एक पर्यटक के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वाटर पॉइंट से शुरू हुआ शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेपर्ड बहादुर वॉच टावर के पास बने वाटर पॉइंट पर पानी पी रहा था। उसी दौरान वहां तीन टूरिस्ट जिप्सियां खड़ी थीं। अचानक उसकी नजर जिप्सी के नीचे बैठे डॉग पर पड़ी और उसने बिना समय गंवाए हमला कर दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter