राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: एक साथ 57 ASP और 24 DSP के तबादले
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और 24 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट और प्रमुख अधिकारियों की नई पोस्टिंग।
राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के गृह विभाग (ग्रुप-1) ने बुधवार को 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और 24 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में जयपुर कमिश्नरेट, एसओजी (SOG), सीआईडी-सीबी (CID-CB), महिला अपराध अनुसंधान सेल और एसडीआरएफ समेत कई अहम इकाइयों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नवपदोन्नत अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ शासन उप सचिव रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा जारी इस आदेश में कई ऐसे अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में प्रमोशन मिला था। इन नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को पहली बार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने इस सूची के जरिए पुलिस महकमे के अहम विभागों को और अधिक मजबूत करने की कोशिश की है।
इन दो अधिकारियों के तबादले हुए निरस्त
इस पूरी तबादला सूची में सबसे खास बात यह रही कि सरकार ने पूर्व में किए गए दो महत्वपूर्ण तबादलों को निरस्त (Cancel) कर दिया है: