बाड़मेर में करंट से एक की मौत, दो मासूम भाई गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस जांच शुरू

बाड़मेर जिले के शिव उपखंड में दो अलग-अलग बिजली हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो मासूम सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। जोरानाडा 220 केवी जीएसएस पर काम कर रहे 22 वर्षीय सुनील की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं, मानसरोवर तालाब के पास टूटे बिजली तारों की चपेट में आए 8 वर्षीय मोहित और 10 वर्षीय अचलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शिव पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 29, 2025 • 6:57 PM  279
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में करंट से एक की मौत, दो मासूम भाई गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस जांच शुरू
“बाड़मेर में करंट से एक की मौत, दो मासूम भाई गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस जांच शुरू”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 May 2025
https://thekhatak.com/one-dies-of-electrocution-in-barmer-two-innocent-brothers-seriously-injured-police-start-investigation
Google News
Copied
बाड़मेर में करंट से एक की मौत, दो मासूम भाई गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस जांच शुरू

राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव उपखंड में बिजली के करंट की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। इन हादसों में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो मासूम सगे भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घटनाओं की जांच शिव पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच जोरानाडा 220 केवी जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) पर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला 22 वर्षीय सुनील, जो ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करता था, बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शिव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक सुनील के शव को शिव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने सुनील के परिजनों और ठेकेदार को इसकी सूचना दे दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो मासूम भाई करंट की चपेट में, हालत गंभीर

दूसरी घटना मानसरोवर तालाब के पास हुई, जहां पिछले दो दिनों से बिजली के टूटे हुए तार और पोल की मरम्मत नहीं की गई थी। गुरुवार को वहां खेल रहे दो सगे भाई, 8 वर्षीय मोहित और 10 वर्षीय अचलाराम, जो शिव के निवासी हैं, टूटे हुए बिजली के तारों की चपेट में आ गए। दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें शिव हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली विभाग को सूचित किया, जिसके बाद बिजली की सप्लाई बंद की गई।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter