गुलाबी नगरी जयपुर में बारिश का कहर: सड़कें बनीं दरिया, जनजीवन ठप

मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं, मंदिरों और अस्पतालों में पानी घुसा, और गलता जी के पीछे फंसे 15-20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। ड्रेनेज सिस्टम की खराबी से जलभराव और नुकसान की स्थिति बनी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 3, 2025 • 2:09 PM  7
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
गुलाबी नगरी जयपुर में बारिश का कहर: सड़कें बनीं दरिया, जनजीवन ठप
“गुलाबी नगरी जयपुर में बारिश का कहर: सड़कें बनीं दरिया, जनजीवन ठप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Sep 2025
https://thekhatak.com/rains-wreak-havoc-in-pink-city-jaipur-roads-closed-life-disrupted
Google News
Copied
गुलाबी नगरी जयपुर में बारिश का कहर: सड़कें बनीं दरिया, जनजीवन ठप

गुलाबी नगरी जयपुर में बुधवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और मंदिरों से लेकर अस्पतालों तक में पानी घुस गया। परकोटा क्षेत्र, जवाहर नगर, राजा पार्क जैसे इलाकों में हालात बदतर हो गए, जहां बिजली गुल होने और सड़कों पर तालाब बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गलता जी में फंसे लोगों का रेस्क्यू

गलता जी के पीछे भारी बारिश के कारण 15-20 लोग फंस गए। तेज बहाव और जलभराव के बीच फंसे लोगों की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत हरकत में आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश का पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए। रेस्क्यू ऑपरेशन की त्वरित कार्रवाई ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter