Rajasthan Forest Guard Recruitment Scam: डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर बनी वनरक्षक गिरफ्तार, REET में भी पकड़ी गई थी आरोपी

राजस्थान एसओजी ने वनरक्षक भर्ती-2020 में डमी कैंडिडेट बैठाकर नौकरी हासिल करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2026 • 3:36 PM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
Rajasthan Forest Guard Recruitment Scam: डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर बनी वनरक्षक गिरफ्तार, REET में भी पकड़ी गई थी आरोपी
“Rajasthan Forest Guard Recruitment Scam: डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर बनी वनरक्षक गिरफ्तार, REET में भी पकड़ी गई थी आरोपी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/65a8a1
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/65a8a1
Google News
Copied
Rajasthan Forest Guard Recruitment Scam: डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर बनी वनरक्षक गिरफ्तार, REET में भी पकड़ी गई थी आरोपी

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वनरक्षक भर्ती-2020 में डमी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमिला (29) निवासी सरनाऊ, सांचौर (जालोर) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिरोही जिले के रेवदर स्थित जीरावल वन नाके पर वनरक्षक के पद पर कार्यरत थी।

डमी कैंडिडेट से दिलवाई थी परीक्षा

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का आयोजन वर्ष 2022 में हुआ था। 13 नवंबर 2022 को प्रमिला का परीक्षा केंद्र राजसमंद के कांकरोली में था। जांच में सामने आया कि प्रमिला ने अपनी जगह एक डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर भर्ती परीक्षा दिलवाई थी। इसी फर्जीवाड़े के जरिए उसका चयन वनरक्षक पद पर हुआ।

जांच में खुला पूरा मामला

एसओजी ने वर्ष 2025 में दर्ज मामले की जांच के दौरान दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी प्रमिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी अब डमी कैंडिडेट और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter