Rajasthan Politics : बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाते पन्या सेपट, सांसद हनुमान बेनीवाल का ‘सपोर्ट’, जानें क्या हुई बात?
हास्य कलाकार पन्या सेपट अपने बेटे गोदीप मीणा की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। अब सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थन से मामला फिर चर्चा में आ गया है।
राजस्थान की राजनीति और सामाजिक हलकों में एक मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अपने हास्य और कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कलाकार पन्या सेपट (दीपक मीणा) आज अपने बेटे की मौत के बाद न्याय की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उनके बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार लगातार इसे एक गंभीर आपराधिक मामला बता रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
इंसाफ की तलाश में पन्या सेपट
पन्या सेपट का कहना है कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि इसके पीछे सच्चाई छिपी हुई है। इस मामले में वह लगातार पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसी बीच न्याय की उम्मीद में उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं से संपर्क करना शुरू किया।
