सेतरावा में दो कारों की भीषण टक्कर: नाना और दोहिते की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

सेतरावा कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर अल्टो और किआ कार की आमने-सामने टक्कर में नाना सगताराम और दोहिते दिनेश की मौत हो गई। हादसे का कारण अल्टो कार का अगला टायर फटना बताया गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर के बाद अल्टो में आग लग गई, जिसे बुझाया गया। कुल 7 लोग घायल हुए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 13, 2025 • 11:48 AM  298
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सेतरावा में दो कारों की भीषण टक्कर: नाना और दोहिते की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल
“सेतरावा में दो कारों की भीषण टक्कर: नाना और दोहिते की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
13 Dec 2025
https://thekhatak.com/setrawa-cars-collision-grandfather-grandson-killed-7-injured-tyre-burst-nh125
Google News
Copied
सेतरावा में दो कारों की भीषण टक्कर: नाना और दोहिते की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

जोधपुर-पोकरण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर सेतरावा कस्बे के निकट बावकान तालाब के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में अल्टो कार सवार एक बुजुर्ग (नाना) और उनके दोहिते की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद अल्टो कार के आगे के हिस्से में आग लग गई, जिसे राहगीरों और पुलिस ने मिलकर काबू किया।

हादसे का कारण प्रारंभिक जांच के अनुसार, अल्टो कार तेज रफ्तार से चल रही थी। चालक ने अचानक ब्रेक लगाने का प्रयास किया, जिस दौरान कार का अगला टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और गलत लेन में चला गया, जहां सामने से आ रही किआ कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों की पहचान सगताराम (उम्र अज्ञात), पुत्र मुल्तानाराम कुमावत, निवासी चांधन (जैसलमेर)। ये अल्टो कार में सवार थे और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश (दोहिता), पुत्र गणपतराम प्रजापत, निवासी कनोई (जैसलमेर)। गंभीर रूप से घायल होने के बाद जोधपुर रेफर किए जाने के दौरान आगोलाई के पास रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घायलों की स्थिति अल्टो कार से:हरीश उर्फ हरिराम (सगताराम के पुत्र) सोनू (सगताराम का पोता) ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।किआ कार से (राजसमंद जिले के बरार निवासी परिवार, जो रामदेवरा दर्शन कर लौट रहा था):प्रदीप पुत्र कालूराम सोनी,कालूराम (पिता) लक्ष्मी (माता),अनुराग (बेटा) – ये चारों गंभीर घायल, जोधपुर रेफर।आदित्य (प्रदीप का बेटा)गायत्री (प्रदीप की पत्नी) – इन दोनों का सेतरावा अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। 

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter