पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाई, लोहे के सरिए और हथौड़े से मालिक के हाथ-पैर तोड़े: अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार, 21 महीने से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बालोतरा जिले के सिवाना में 5 मई 2024 को हुई क्रूर वारदात में आरोपी दिलीप सिंह, महिपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह ने पीड़ित सुमेरनाथ की बोलेरो गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे गाड़ी पूरी तरह जल गई। हमले में लोहे के सरिए और हथौड़े से पीड़ित के हाथ-पैर तोड़ दिए गए, 80 हजार रुपये और मोबाइल भी जल गए। 21 महीने फरार 2 हजार रुपये इनामी आरोपी वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया; अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 9, 2026 • 10:02 AM  13
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाई, लोहे के सरिए और हथौड़े से मालिक के हाथ-पैर तोड़े: अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार, 21 महीने से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
“पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाई, लोहे के सरिए और हथौड़े से मालिक के हाथ-पैर तोड़े: अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार, 21 महीने से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 Feb 2026
https://thekhatak.com/sivana-police-arrests-2000-reward-fugitive-veerendra-singh-petrol-arson-vehicle-burning-assault-balotra
Google News
Copied
पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाई, लोहे के सरिए और हथौड़े से मालिक के हाथ-पैर तोड़े: अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार, 21 महीने से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 21 महीने से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी वीरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी टाट बधड़ा, थाना नोखा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 5 मई 2024 को हुई उस क्रूर वारदात में शामिल था, जिसमें एक व्यक्ति की बोलेरो कैंपर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई और लोहे के सरिए व हथौड़े से उस पर हमला कर उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना का पूरा विवरण

घटना 5 मई 2024 की सुबह की है। पीड़ित सुमेरनाथ ने सिवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह और उनका भाई जयंतीनाथ उर्फ जीतूनाथ बोलेरो कैंपर लेकर गांव धीरा से अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में जय भारती स्कूल के पास आरोपियों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter