हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ से भगवान राम की नई झलक होगी रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान...
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी। को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के अनुसार, इस खास मौके को ग्लोबल स्तर पर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। फिल्म में हाई लेवल VFX का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर नया और बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मेगा बजट फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जारी की जाएगी। मेकर्स ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि इस खास मौके को सिर्फ एक रिलीज तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे ग्लोबल स्तर पर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। इससे साफ है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पेश करने की योजना है।
भव्य VFX के साथ बनेगी अलग पहचान