RPSC का मास्टरस्ट्रोक: सिर्फ कट-ऑफ नहीं, अब दिखेगा हर सफल उम्मीदवार का स्कोरकार्ड; जानें स्टूडेंट्स को कैसे होगा फायदा

अब हर भर्ती परीक्षा के सफल उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू अंक सार्वजनिक किए जाएंगे। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग ने RAS-2023 से इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया है, जिससे युवाओं का भरोसा बहाल होगा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 6, 2026 • 2:34 PM  15
जॉब्स एंड एजुकेशन
NEWS CARD
Logo
RPSC का मास्टरस्ट्रोक: सिर्फ कट-ऑफ नहीं, अब दिखेगा हर सफल उम्मीदवार का स्कोरकार्ड; जानें स्टूडेंट्स को कैसे होगा फायदा
“RPSC का मास्टरस्ट्रोक: सिर्फ कट-ऑफ नहीं, अब दिखेगा हर सफल उम्मीदवार का स्कोरकार्ड; जानें स्टूडेंट्स को कैसे होगा फायदा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Feb 2026
https://thekhatak.com/rpsc-exam-marks-public-new-rule-benefits
Google News
Copied
RPSC का मास्टरस्ट्रोक: सिर्फ कट-ऑफ नहीं, अब दिखेगा हर सफल उम्मीदवार का स्कोरकार्ड; जानें स्टूडेंट्स को कैसे होगा फायदा

राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में भजनलाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अब उम्मीदवारों के प्राप्तांकों को लेकर चली आ रही गोपनीयता की दीवार को गिरा दिया है। आयोग ने निर्णय लिया है कि अब हर भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे।

प्रदेश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित आरएएस (RAS) भर्ती-2023 इस नई व्यवस्था की पहली गवाह बनी है। आयोग ने न केवल परिणाम जारी किए, बल्कि चयनित अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इससे पहले अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत अंकों के लिए एक लंबी प्रक्रिया और समय का इंतजार करना पड़ता था।

Rajasthan Competitive Exams: पारदर्शिता कैसे बढ़ाएगा RPSC का फैसला?
RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, आयोग की कार्यप्रणाली में यह बदलाव केवल RAS तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं और वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्तियों के अंक भी इसी तरह सार्वजनिक किए जाएंगे। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास बहाल करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter