1.67 करोड़ यूजर्स का तगड़ा झटका! जियो-एयरटेल की रेस के बीच इसने मारी बाजी

ट्राई की सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं। वहीं, 1.67 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने नंबर पोर्ट (MNP) कराया। जानिए एयरटेल और बीएसएनएल का ताजा हाल।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 27, 2026 • 5:36 PM  992
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
1.67 करोड़ यूजर्स का तगड़ा झटका! जियो-एयरटेल की रेस के बीच इसने मारी बाजी
“1.67 करोड़ यूजर्स का तगड़ा झटका! जियो-एयरटेल की रेस के बीच इसने मारी बाजी”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/3aeccf
27 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/3aeccf
Google News
Copied
1.67 करोड़ यूजर्स का तगड़ा झटका! जियो-एयरटेल की रेस के बीच इसने मारी बाजी

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में सितंबर 2026 के दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 65.7 लाख नए मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं। पिछले कई महीनों से नए ग्राहक जोड़ने में आगे चल रही एयरटेल को पीछे छोड़कर रिलायंस जियो ने इस बार टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वोडाफोन-आइडिया (Vi) को मात दी है।

जियो की बादशाहत बरकरार, एयरटेल दूसरे नंबर पर

सितंबर महीने में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 27,12,632 नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। इस शानदार बढ़त के साथ जियो का कुल सब्सक्राइबर बेस 51.11 करोड़ के पार पहुंच गया है। दूसरे पायदान पर भारती एयरटेल रही, जिसने 26,92,096 नए मोबाइल यूजर्स जोड़े। इसके साथ ही एयरटेल के पास अब कुल 49.42 करोड़ से ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।

BSNL ने Vi को छोड़ा पीछे, MTNL को नुकसान

प्राइवेट कंपनियों के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। नए ग्राहकों को आकर्षित करने के मामले में BSNL ने वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ दिया है। सितंबर में BSNL ने 6,25,633 नए ग्राहक जोड़े, जिससे उसके कुल यूजर्स की संख्या 9.42 करोड़ से अधिक हो गई। वहीं, Vi ने 5,50,119 नए ग्राहक जोड़े और उसका यूजर बेस 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। इसके विपरीत, एमटीएनएल (MTNL) इकलौती ऐसी एक्टिव कंपनी रही जिसके ग्राहकों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और मुंबई में 6,628 यूजर्स ने एमटीएनएल का कनेक्शन बंद करवा दिया।

1.67 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने बदला ऑपरेटर

बेहतर नेटवर्क और किफायती प्लान्स की तलाश में ग्राहक तेजी से अपना ऑपरेटर बदल रहे हैं। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में 1.677 करोड़ मोबाइल ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए आवेदन किया। इन नए आंकड़ों के बाद भारत में कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 130 करोड़ (129,99,99,801) तक पहुंच गई है।

ब्रॉडबैंड में उछाल, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुस्ती

इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक महीने के भीतर पूरे देश में 64.7 लाख नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाए गए। हालांकि, मोबाइल सब्सक्राइबर्स जुड़ने की यह रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी धीमी रही, जहां केवल 15.63 लाख नए यूजर्स ही नेटवर्क से जुड़े।

दिल्ली में सबसे ज्यादा नए कनेक्शन, यूपी वेस्ट फिसड्डी

क्षेत्रवार (Region-wise) आंकड़ों की बात करें तो नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में दिल्ली रीजन सबसे आगे रहा, जहां जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के कनेक्शन की भारी डिमांड रही। वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन यूपी वेस्ट रीजन का रहा। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड वाले इस रीजन में पूरे महीने में महज 31,458 नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स ही जुड़े।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter